Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 04 जून। कोतवाली पुलिस ने दो घण्टे में ही छह वर्षीय मासूम बच्चे को तलाश कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक छह वर्षीय बच्चा मानिकपुर रेलवे ब्रिज के पास घर से भटककर घूम रहा है। सूचना मिलते ही मासूम को पुलिस कोतवाली ले आयी और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे के फोटो वायरल कर दिया फोटो वायरल होते ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस स्थित मदिरा गांव निवासी उसके माता पिता कोतवाली पहुँच गए। उन्होंने अपने बच्चे को पहचान लिया और बच्चा पाकर बहुत खुश हुए बच्चे के माता पिता ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ कोतवाली के गांव बुढाइच आया था। वहां से भटक कर जलेसर रोड पहुँच गया था। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया और अपने बच्चे को लेकर अपने घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page