सिकन्दराराऊ 22 जुलाई। सिकन्दराराऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नोखेल पाये वाली गली में बुधवार को करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, आमिर रोजाना की तरह अपनी दो भैंसों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक विद्युत खंभे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर पवन कसोधन ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट के दो नंगे तार पोल से संपर्क में थे, जिसके कारण करंट खंभे तक पहुंच गया और हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति चालू कर खंभे की जांच कराई, जिसमें खंभे में किसी प्रकार का करंट नहीं पाया गया। विभाग का कहना है कि संबंधित स्ट्रीट लाइट के तारों को मौके से हटा दिया गया है, जिससे अब खंभे में करंट नहीं है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की नियमित जांच कराने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: एमडीएम और दूध वितरण के निरीक्षण
July 22, 2026
सिकन्दराराऊ : आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई,
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर कथित पुलिस कार्रवाई: हाईकोर्ट ने
July 22, 2026
सादाबाद : कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा के
July 22, 2026
सादाबाद : एसडीएम ने जांची विद्यालय और
July 22, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर महिला से
July 22, 2026
सादाबाद : जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ
July 22, 2026
Weather
Hathras
9:45 pm,
Jul 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











