नई दिल्ली 22 जुलाई। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। IBPS ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई से बढ़ाकर 26 जुलाई 2026 कर दी है। साथ ही भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 6,715 से बढ़ाकर 7,365 कर दी गई है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू हुए थे। अब जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
किन बैंकों में होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से निम्नलिखित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्तियां की जाएंगी—
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CRP PO/MTs लिंक पर क्लिक करें।
- CRP Process Probationary Officers/Management Trainees XVI चुनें।
- Apply Online for Common Recruitment Process (CRP) पर क्लिक करें।
- पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार Login for Already Registered Candidates पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / EWS / OBC: ₹850
- SC / ST / PwBD: ₹175
उम्मीदवारों का आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा, जब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान हो जाएगा।
IBPS PO/MT भर्ती 2026 में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने और पदों की संख्या में वृद्धि से अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिलने की उम्मीद है।











