Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कांवड़ मार्ग पर स्थित 55 होटल एवं रेस्टोरेंटों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।अधिकारियों ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को मूल्य सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने, परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और एफएसएसएआई (FSSAI) के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संचालकों को चेतावनी दी गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, गंदगी या निर्धारित मानकों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page