सिकंदराराऊ (हसायन) 04 जून । विकासखंड क्षेत्र के देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के गांवों में स्वास्थ्य विभाग के क्षय टी.बी. रोग नियंत्रण विभाग के द्वारा सौ दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के क्षय रोग नियंत्रण विभाग के द्वारा भारत को टी.बी. क्षय रोग से मुक्त बनाए जाने के लिए सत्ताइस मई दिन बुधवार से उच्च जोखिम हाई रिस्क वाले ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ.प्रकाश मोहन निमेष के निर्देशन में संदिग्ध क्षय टी.बी.रोगियों की पहचान के लिए यह शिविर गांव गांव में लगाए जा रहे हैं।नि:शुल्क संदिग्ध टी.बी.रोग के जांच शिविरों में संदिग्ध टीबी मरीजों का एक्स-रे,स्वास्थ्य परीक्षण,टूनाट,हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर जैसी विभिन्न जांचें निःशुल्क की जा रही हैं।क्षेत्र के गांव नगला मियां गांव में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया।जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत एक्स-रे टेक्निशियन पवन कुमार,एस.टी.एल.एस.अवधेश सेंगर ने संदिग्ध रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। इस शिविर में कुल 105 मरीजों का एक्स-रे और अन्य आवश्यक जांचें की गईं।एक्स-रे टैक्नीशियन पवन कुमार व एस.टी.एल.एस.पवन कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराते हुए बताया कि सत्ताइस मई दिन बुधवार से लेकर अब तक कुल आठ सौ चौतीस मरीजों के एक्स-रे और अन्य महत्वपूर्ण जांचें सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।