सादाबाद 03 जुलाई। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस मुस्तैद है। इसी क्रम में आज देर रात पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसडीएम रितु सिरोही ने सादाबाद क्षेत्र में कांवड़ मार्ग तथा विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार सोनू बघेल भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना सादाबाद क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और कांवड़ियों के निर्बाध आवागमन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कांवड़ मार्ग पर लगातार सतर्क निगरानी रखी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल हर समय तैयार रहे। एसपी ने अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर नियमित गश्त एवं प्रभावी पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो। वहीं, एसडीएम रितु सिरोही ने तहसीलदार सोनू बघेल के साथ क्षेत्र में स्थापित कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, भोजन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, वहां शिविर संचालकों और संबंधित कर्मियों को तत्काल उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु रहनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। जनपद पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक कांवड़िए को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, तथा अधिकारी व कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री दाऊजी मेले में आज जुटेंगी मीडिया
September 19, 2026
सादाबाद : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा
September 19, 2026
रविवार को भी खुले रहेंगे विद्युत विभाग
September 19, 2026
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिकंदराराऊ का
September 19, 2026
‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली,
September 19, 2026
गैस एजेंसी संचालिका से तमंचे के बल
September 19, 2026
बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम से अभद्रता
September 19, 2026
Weather
Hathras
9:51 am,
Sep 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








