सादाबाद 31 अगस्त। क्षेत्र में आज शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा ऊंचागांव-सैनपुर बंबा के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया गया कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मुरसान क्षेत्र के सैनपुर गांव निवासी विनीत कुमार (23) पुत्र धर्मवीर सिंह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ बाइक से ऊंचागांव की ओर जा रहे थे। दोनों जैसे ही सैनपुर-ऊंचागांव बंबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुष्पेंद्र कुमार का उपचार किया गया। उसकी स्थिति के संबंध में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सड़क-नाली निर्माण को लेकर विधायक के आवास
August 31, 2026
हसायन : महिला ने पति व सास
August 31, 2026
हसायन : पशु चिकित्सा विभाग की कार्यशैली
August 31, 2026
हसायन : आत्मदाह की घोषणा के बाद
August 31, 2026
सिकंदराराऊ : ‘सशक्त बेटी–सुंदर समाज’ कार्यक्रम में
August 31, 2026
ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं
August 31, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 31, 2026
Weather
Hathras
10:03 pm,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













