Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अगस्त। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का स्थापना दिवस आज को सादाबाद स्थित जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया और बच्चों को उपहार वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की प्रमुख विशेषताओं और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दल का गठन समाज के छोटे से छोटे तबके तक मदद पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उठाने के उद्देश्य से किया गया है। त्यागी ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उसका अधिकार और सहयोग मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगा। जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर केशवदेव चतुर्वेदी, राकेश उपाध्याय, राजबहादुर त्यागी, जितेंद्र त्यागी, ओमवीर शर्मा, विठ्ठल त्यागी, डॉ. इमरान खान, राजू भाई, मुस्तफा कुरैशी, चंचल शर्मा, राजकुमार त्यागी, वसीम खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page