Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 अगस्त । कस्बे के प्राचीन बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में श्रावण मास के चौथे और अंतिम आज  श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाईपास मार्ग स्थित इस मंदिर परिसर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ लगी रही। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे। महिला श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की, जबकि पुरुष भक्तों ने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा घाटों से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे भी बाबा बैजनाथ धाम पहुंचे। परिवार और साथियों के साथ डीजे पर भजनों की धुन पर झूमते हुए कांवड़िए मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने पहले नृत्य किया और जयकारे लगाए, फिर श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर जलाभिषेक किया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ियों के साथ आए परिवारों में भी दर्शन और जलाभिषेक को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। बाबा बैजनाथ धाम में उमड़ी इस भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में भगवान शिव के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page