Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई ।रोटरी क्लब हाथरस गोल्ड के तत्वावधान में बीएच मिल रोड स्थित हनुमान चौका पर सेवा कार्य आयोजित कर करीब 500 राहगीरों को भोजन एवं आइसक्रीम वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक राहगीर को पांच रोटियां, आलू की सब्जी एवं रायता परोसकर भोजन कराया गया। भोजन उपरांत सभी को आइसक्रीम भी वितरित की गई, जिससे लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की। इस पुनीत सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष आर.सी. नरूला, कोषाध्यक्ष ऋषि बंसल, पूर्व अध्यक्ष राकेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष विजयकृष्ण गर्ग एवं राकेश गोयल का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के पश्चात सभी रोटेरियन बंधुओं ने  राकेश गोयल के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा स्वल्पाहार का आनंद लिया। अंत में रो. आर.सी. नरूला ने सभी उपस्थित रोटेरियन सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Next News :-यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में अब खेल प्रतिभाओं को बोनस अंक देने की तैयारी

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page