Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अगस्त। क्षेत्र के जटोई गांव में आज एक खेत की नलकूप कोठरी में लगभग पांच फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर दिखने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया और उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर काफी समय तक कोठरी के भीतर ही रहा। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजगर के बाहर निकलने की आशंका से ग्रामीण चिंतित थे। इसी दौरान, एक ग्रामीण ने सांपों का रेस्क्यू करने वाले संजय उर्फ जहरीला को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही संजय मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू किए गए अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अजगर को आबादी और खेतों से दूर किसी सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी खेतों और रिहायशी इलाकों के पास सांप देखे जाते रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से ऐसे मामलों में तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की है। पांच फीट लंबे अजगर के पकड़े जाने की खबर आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page