Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 19 अगस्त। कस्बे के सखी अबू तालीमपुर गांव में 1857 के स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद केक काटकर जयंती मनाई गई तथा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी के साहस, शौर्य, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और वीरांगना के जयकारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह लोधी, सतीश आर्या, अरविंद लोधी, राघवेंद्र लोधी, डॉ. विजेंद्र, प्रचार मंत्री योगेश लोधी, राजकुमार, विजय लोधी, डॉ. चेतन लोधी, अमर सिंह प्रधान, रामगोपाल लोधी, सबका दल जिला अध्यक्ष नरेंद्र लोधी, होडल सिंह प्रधान, ठाकुर दास, एदल सिंह, राजेंद्र डीलर, योगेंद्र, हंसराज लोधी, दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रानी अवंती बाई लोधी के राष्ट्र के प्रति योगदान और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page