
सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 19 अगस्त। संयुक्त कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री आदरणीय अमाकांत जी भाईसाहब, बजरंगदल विभाग संयोजक आदरणीय हर्षित जी भाईसाहब, जिला संगठन मंत्री आदरणीय देवराज जी भाईसाहब, जिला मंत्री आदरणीय प्रवीण खंडेलवाल जी भाईसाहब, जिला अध्यक्ष आदरणीय भानुप्रताप सक्सेना जी भाईसाहब, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख आदरणीय अमित जी भाईसाहब, जिला सह-संयोजक आदरणीय लक्की शर्मा जी भाईसाहब एवं जिला सहमंत्री आदरणीय पवन जी भाईसाहब सहित अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अभिनव जाखेटिया, नरेंद्र आर्य, ललित द्विवेदी, विष्णु शर्मा, नरेंद्र चौहान, सागर उपाध्याय, मुन्ना लाल कुशवाहा, आनंद कुमार, प्रशांत कुमार, मनोज कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।












