Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 मई । अधिक मास के पावन अवसर पर ठाकुर कन्हैया लाल जी महाराज मंदिर मंदिर प्रांगण में 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह पारायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास पं. श्रीमती राजकुमारी जी महाराज तथा गीताविद् पवन सिंह यादव के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों से परिपूर्ण श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मई को कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ के साथ होगा। 19 मई को सुकदेव आगमन एवं परीक्षित जन्म, 20 मई को ध्रुव चरित्र एवं रति चरित्र, 21 मई को श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 22 मई को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा, 23 मई को सुदामा चरित्र, रास पंचाध्यायी एवं कथा विश्राम तथा 25 मई को हवन, विप्रवर्तन एवं प्रसादी वितरण आयोजित किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 9 बजे तक होगी, जबकि कथा समापन के उपरांत प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा। आयोजनकर्ता ठाकुर सोफान एवं समस्त मित्रों की ओर से क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों, मंदिर ट्रस्ट समिति, शुभचिंतकों, भक्तजनों और संत-महात्माओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page