सासनी 02 जून । सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवारों को विशेष महत्व प्राप्त है। ‘बुढ़वा मंगल’ अथवा ‘बड़ा मंगलवार’ के रूप में मनाए जाने वाले इस पावन दिवस पर संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी की आराधना और सेवा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सासनी के तत्वावधान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अमित भार्गव, डॉ. विकास सिंह तथा विहिप पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के उद्घोष के साथ भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक हर्षित गौड़ ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में समरसता, भाईचारे और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की सच्ची सेवा समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा और सहयोग में निहित है। हनुमान जी को विशेष भोग अर्पित करने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्याभूषण गर्ग (जिला सेवा प्रमुख, विहिप) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर योगेश वार्ष्णेय (प्रखंड अध्यक्ष, विहिप), हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष, विहिप), जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री, विहिप), सचिन भार्गव (सह मंत्री, विहिप), अंकित उपाध्याय (प्रखंड संयोजक, बजरंग दल), सत्यम रावत, माधवी देवी (जिला महिला प्रमुख, भारतीय किसान संघ), मनोज मिश्रा (वरिष्ठ समाजसेवी), नीरज वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय एवं अमन भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अलग-अलग स्थानों पर छत से गिरकर दो
June 11, 2026
व्यापारिक रंजिश में युवक से मारपीट, लाठी-सरिया
June 11, 2026
करंट की चपेट में आकर किशोर झुलसा,
June 11, 2026
गृह क्लेश में दो युवकों ने खाया
June 11, 2026
गोवंश से टकराई बाइक, युवक घायल
June 11, 2026
विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज
June 11, 2026
सिकंदराराऊ : 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर
June 11, 2026
Weather
Hathras
2:23 pm,
Jun 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















