हाथरस 15 अगस्त। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधान कार्यालय, बालापट्टी नई बस्ती, हाथरस में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक पौरुष एवं श्री राजेश पौरुष द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर देशभक्तों के सम्मान में जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला संरक्षक राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, पंडित राजेंद्र प्रसाद, जीतू, लाखन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की रक्षा, एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया और सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार देशभक्ति एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्री अनिल कुमार अग्रवाल (न्यू इण्डिया कलैण्डर कम्पनी)
August 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा,
August 15, 2026
उठावनी : श्री अनिल कुमार अग्रवाल (न्यू
August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर युवा
August 15, 2026
सासनी : भोजगढ़ी स्थित दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा
August 15, 2026
सासनी : केएल जैन इंटर कॉलेज में
August 15, 2026
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में गरिमामय वातावरण
August 15, 2026
उपखंड कार्यालय और विद्युत उपकेंद्र पर ध्वजारोहण
August 15, 2026
Weather
Hathras
8:13 pm,
Aug 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












