
हाथरस 15 अगस्त। आगरा रोड स्थित घास मंडी के पास विद्या कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (तोता रंग फैक्ट्री) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फैक्ट्री के डायरेक्टर श्री राम बिहारी अग्रवाल, रसिक बिहारी अग्रवाल एवं बांके बिहारी अग्रवाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक देवेंद्र चौधरी एवं विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तोता रंग के डायरेक्टर श्री बांके बिहारी अग्रवाल का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान उन्हें पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में फैक्ट्री का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इनमें मुख्य रूप से गोपाल वार्ष्णेय, कन्हैयालाल शर्मा, अखिलेश कुमार जैन, राहुल जैन, महेश चंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रोहित जैन, प्रवीण खंडेलवाल, प्रवीण उपाध्याय, विभाग संयोजक हर्षित एवं जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं आपसी भाईचारे की भावना के साथ हुआ।











