सादाबाद 09 अगस्त। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद सोमवार को सादाबाद कस्बे में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में दोपहर 11 बजे से होने वाले सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस, प्रशासन ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बसपा इस कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का आगाज करने की तैयारी में है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है। बसपा की ओर से सम्मेलन में करीब 20 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली हाथरस पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. अविन शर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी के भीतर सबसे ज्यादा चर्चा सादाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा को लेकर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आकाश आनंद सम्मेलन के दौरान सादाबाद सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अभी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।पिछले विधानसभा चुनाव में सादाबाद सीट पर बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। सम्मेलन के जरिए पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों को गति देने के साथ जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का भी संदेश देने की तैयारी में है। आकाश आनंद इससे पहले अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी हाथरस आ चुके हैं। अब एक बार फिर उनके सादाबाद दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के
September 26, 2026
पुलिस लाइन में बाल सुरक्षा को लेकर
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2.25
September 26, 2026
चंदपा पुलिस ने दो बाइक चोरों को
September 26, 2026
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
Weather
Hathras
6:42 am,
Sep 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







