Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 26 सितम्बर। सिकंदराराऊ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), आगरा जोन की संयुक्त टीम ने चार कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे कासगंज की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान टीम ने चारों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक और 2,910 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र निवासी पानी घाट परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन, मथुरा, मोनू कुशवाहा निवासी गौरव कॉलोनी, वृन्दावन, मथुरा, अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास निवासी तनसुख पुरवा, थाना फूलबेहार, लखीमपुर खीरी तथा प्रीतम सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी, तयापुर, थाना जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा संख्या 689/2026 के तहत धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page