सादाबाद 09 अगस्त। कस्बे के गौतम नगर कूपा गली के मुख्य मार्ग पर दो दिनों से बारिश न होने के बावजूद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नालों और नालियों की उचित सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की इस कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गौतम नगर वाली पुलिया से करीब 40 मीटर तक सड़क पर प्रतिदिन पानी भरा रहता है। बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क का स्तर नीचे होने के कारण नालों का पानी आसानी से सड़क पर आ जाता है। वर्तमान में दो दिन से बारिश न होने के बावजूद जलभराव का बने रहना, नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलता है। रविवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की एक टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मौके से गुजरी, लेकिन सड़क पर जमा पानी हटाने या नालों की सफाई करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों में कूड़ा-करकट और गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे मुख्य मार्ग पर जलभराव हो रहा है। पूर्व सभासद राकेश वर्मा ने बताया कि गौतम नगर में नालों की नियमित सफाई नहीं की जाती, चाहे बारिश हो या न हो। नालियों में गंदगी फंसी होने से पानी की निकासी रुक जाती है। उन्होंने नगर पंचायत से तत्काल नालों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन ने बताया कि उन्हें गौतम नगर में जलभराव की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तत्काल सफाई कर्मचारियों को भेजकर नालों की सफाई कराई जाएगी, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के
September 26, 2026
पुलिस लाइन में बाल सुरक्षा को लेकर
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2.25
September 26, 2026
चंदपा पुलिस ने दो बाइक चोरों को
September 26, 2026
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
Weather
Hathras
7:23 am,
Sep 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







