Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र की न्याय पंचायत नगरिया पट्टी देवरी की ग्राम पंचायत बपंडई के माजरा गांव कटाई में आज अचानक एक मकान के अगले हिस्से के भरभराकर गिर जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए।दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अलीगढ ले जाया गया है। घटनाक्रम के बारे में गांव के ग्रामीणों ने मोबाइल दूरभाष से तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दे दी है। इन्तियाज अली पुत्र बाजिद अली निवासी गांव कटाई अपने गांव के ही एजाज अली बेग पुत्र उम्रदराज अली के साथ रविवार को अपने मकान के बने बाहरी। हिस्से के बरामदे में बैठे हुए थे।तभी अचानक मकान का अगला हिस्से में बना हुआ बरामद कुछ दिन से हो रही बरसात के मौसम रविवार को धूप निकलते ही भरभराकर गिर गया। बरामदे के अचानक गिर जाने की वजह से बरामदे में बैठे हुए इन्तियाज अली व एजाज अली बेग मलवा गिरने की वजह से शरीर के हिस्से में चोट लग जाने की वजह से घायल हो गए।बरामदे के गिर जाने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मलवा को हटाए जाने के बाद दोनो को घायल अवस्था में निकालकर उपचार के लिए ले जाया गया। घटनाक्रम की जानकारी कृष्णकांत,भोला पंडित, अधिवक्ता इफराक अली बेग निवासी बपंडई ने दी।कृष्णकांत,अधिवक्ता इफराक अली बेग,भोला पंडित ने बताया कि दोनो घायल व्यक्तियो को उपचार के लिए अलीगढ के मेडिकल कालेज हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनाक्रम के बारे में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को जानकारी देते हुए अवगत कराया।तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह चौहान के दिशानिर्देश पर तत्काल राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page