सादाबाद 17 जुलाई। क्षेत्र के गांव झगरार से बुधवार सुबह लापता हुआ छात्र लगभग 24 घंटे बाद गाजियाबाद से सकुशल बरामद हो गया। छात्र के सुरक्षित मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली और सादाबाद पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया। झगरार निवासी राधा देवी ने आज शाम को बताया कि उनका बेटा कृष्ण कुमार बुधवार सुबह करीब 7 बजे सादाबाद स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने स्कूल, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन पता चला कि कृष्ण कुमार उस दिन स्कूल नहीं पहुंचा था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो बुधवार शाम को परिजनों ने सादाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल छात्र की तलाश शुरू की। इसी बीच, परिजनों को गाजियाबाद से फोन आया, जिसमें कृष्ण कुमार केयू सुरक्षित होने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य गाजियाबाद पहुंचे और उसे अपने साथ वापस गांव ले आए। छात्र कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज में कुछ छात्रों से उसका विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद उसे धमकियाँ मिली थीं, जिससे वह काफी डर गया था। इसी डर के कारण वह बिना किसी को बताए घर से निकलकर गाजियाबाद चला गया था। कृष्ण कुमार के अनुसार, गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी ने उसे परेशान और भूखा-प्यासा देखा। पूछताछ करने पर उसने अपनी पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया। पुलिसकर्मी ने छात्र को अपने संरक्षण में रखा, ताकि परिजन उसे सुरक्षित अपने साथ ले जा सकें। परिजनों ने बेटे के सकुशल मिलने पर पूरे परिवार में राहत व्यक्त की। उन्होंने सादाबाद पुलिस और गाजियाबाद पुलिस के सहयोग की सराहना की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ट्रेन की चपेट में आए युवक की
July 17, 2026
शराब ठेके के पास युवक पर धारदार
July 17, 2026
देर रात घर में घुसे बदमाशों ने
July 17, 2026
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम
July 17, 2026
मुरसान : संपत्ति नाम कराने का दबाव,
July 17, 2026
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कार्यालय में
July 17, 2026
महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का व्यापक
July 17, 2026
Weather
Hathras
9:49 pm,
Jul 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







