Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 जुलाई। नवागत एसडीएम रितु सिरोही का स्थानीय दी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और मालाएं भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई। रितु सिरोही ने गुरुवार को सादाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता उनसे शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कहा कि नई एसडीएम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। इससे आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत एसडीएम को सादाबाद क्षेत्र की प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। उप जिलाधिकारी रितु सिरोही ने स्वागत के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसडीएम सिरोही ने अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और बार के समन्वय से आम जनता को बेहतर न्यायिक एवं राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इस स्वागत कार्यक्रम में दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पाराशर, अक्षय चौधरी, मनोज कुमार, कृष्ण गोपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने नवागत एसडीएम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page