सादाबाद 27 मई । मोहल्ला इस्लाम नगर में मोटर साइकिल निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 मई की रात करीब 10 बजे की है। मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी छोटू पुत्र रहीसुद्दीन ने सादाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई आकिल मोटर साइकिल से बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में मोटर साइकिल निकालने को लेकर मोहल्ले के ही हासिम पुत्र सईद, गनी, इस्माइल पुत्र मजीद और फरमान पुत्र इस्माइल से आकिल की कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद इन लोगों ने आकिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब छोटू अपने भाई के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में दोनों भाइयों के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ : प्राणी आपस मे प्रेम से रहना सींखें- दाऊनंद
May 27, 2026
Previous Post
सादाबाद : करवन नदी की सफाई के लिए डीएम से मांगी मदद
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : ईदगाह में सुबह 7:45 बजे
May 27, 2026
सहपऊ : बिना गुरु के मोहरूपी संसार
May 27, 2026
सहपऊ : प्राणी आपस मे प्रेम से
May 27, 2026
सहपऊ : कांग्रेसियों ने मनाई पं0 नेहरू
May 27, 2026
हाथरस में बकरीद से पहले बाज़ारों में
May 27, 2026
सहपऊ : तेरह माह से रोजगार सेवकों
May 27, 2026
नीलगाय को बचाने में बाइक अनियंत्रित, महिला
May 27, 2026
Weather
Hathras
11:19 pm,
May 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















