Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 02 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव इशेपुर के पास बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो बसों और एक मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर के बाद एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जबकि मैक्स वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे एक रोडवेज बस अलीगढ़ से कासगंज जा रही थी, जबकि दूसरी बस राजस्थान डिपो की सोरोंजी-जयपुर रूट पर संचालित थी। गांव इशेपुर के पास सड़क के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि दूसरी ओर सड़क पर गीली मक्का सुखाई जा रही थी। इसी दौरान बसों का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कासगंज जा रही रोडवेज बस गड्ढे में जा गिरी तथा पास में खड़ी एक मैक्स गाड़ी भी दोनों बसों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रामगढ़ निवासी मथुरा देवी, बद्री लाल और मनीषा, सहसवान निवासी जयकेश और नफीस, अलीगढ़ निवासी सिराज तथा गाजियाबाद निवासी पवन घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में गिरी बस को बाहर निकलवाया और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य और सड़क पर फैली गीली मक्का को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

Next News :-योगी सरकार का बड़ा फैसला : लगातार सातवें वर्ष भी नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, 2026-27 में भी पुरानी दरें रहेंगी लागू

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page