Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी पायल पत्नी रूपकिशोर ने पड़ोसी पर गाली-गलौज और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वह तीन माह की गर्भवती है। पायल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने पांच-छह लोगों को मौके पर बुला लिया और सभी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page