हाथरस (मुरसान) 17 अगस्त। कस्बा मुरसान के आर्य समाज रोड पर स्थित एक जन सेवा केंद्र पर बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी लाइनमैन के साथ नगला बाबू गांव के एक युवक ने अभद्रता की है। जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। मुरसान के नवीपुर निवासी गौरव कुमार विद्युत उपकेंद्र पटाखास के अंतर्गत संविदाकर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह आर्य समाज रोड स्थित जनसेवा केंद्र पर कनेक्शन संबंधी कार्य से गए थे। वहां नगला बाबू निवासी एक युवक पहले से मौजूद था। आरोप है कि उन्हें देखते ही आरोपी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गया। आरोप है कि उसने फोन कर अपने पिता सहित कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। गौरव ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने बिजली कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहा कि यदि आगे कोई कर्मचारी उसके यहां आया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उसने गौरव और जेई को भी देख लेने और जान से मारने की धमकी दी है। गौरव का कहना है कि पूर्व में गलत स्थान पर मीटर लगाए जाने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, दो दिन पहले संविदाकर्मी लाइनमैन मनीष के साथ भी गाली-गलौज करने और जेई को धमकी देने का आरोप लगाया गया था। गौरव ने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
October 10, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद में धूमधाम से निकली जन-जन के
October 10, 2026
मुरसान में शौच को गए युवक की
October 10, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने
October 10, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्रवधू से मारपीट, महिला
October 10, 2026
शराब के लिए दो हजार रुपये नहीं
October 10, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
October 10, 2026
17 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने कोतवाली
October 10, 2026
Weather
Hathras
12:27 am,
Oct 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






