Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। अखिल भारतीय जाट महासभा की अत्यावश्यक बैठक रविवार को मुरसान रोड स्थित सुंदरबाग में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक चुनाव के साथ हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में लगने वाले जाट कैंप की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाध्यक्ष के चुनाव का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने आपसी विचार-विमर्श के बाद राम कुमार वर्मा (आरा मशीन वाले) के नाम पर सर्वसम्मति जताई, जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय जाट महासभा हाथरस का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस चयन में जाट महासभा हाथरस एवं श्री जाट महासभा हाथरस के पदाधिकारियों की सहमति एवं सहयोग रहा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के चयन पर वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र गावर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राम कुमार वर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि राम कुमार वर्मा अपने दो वर्षीय कार्यकाल में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे और समाजहित में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख सैपऊ रामकिशन तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सासनी अर्जुन सिंह शामिल रहे। पर्यवेक्षक के रूप में आगरा जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं मथुरा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता महेंद्र सिंह आचार्य ने की, जबकि संचालन एडवोकेट राजपाल सिंह दिसवार ने किया। बैठक में दाऊजी महाराज मेले में लगने वाले जाट शिविर की व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों से शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक की व्यवस्थाएं धर्मवीर सिंह, मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा की गईं। इस अवसर पर सुआ पहलवान जिला पंचायत सदस्य, शिशुपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष, कप्तान थेनुआ, गजेन्द्र चाहर, राजेश चौधरी बब्बल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह पहलवान, हरवीर राणा प्रधान, तेजवीर सिंह राणा, सुनीत प्रधान, श्यामसुंदर राणा, नंदकिशोर राणा, चंद्रमोहन राणा, ओमवीर राणा, अमित चौधरी, अतुल राणा, सुरेश चौधरी, सुभास प्रधान, नागेंद्र प्रधान, सतीश प्रधान, जगदीश प्रधान, हमबीर प्रधान, राधारमण राणा एवं राजवीर सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और जाट समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page