हाथरस 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखंड कार्यालय मुरसान गेट एवं विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उपखंड कार्यालय मुरसान गेट पर उपखंड अधिकारी विशाल निषाद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम पर पंकज चौबे अबराबंता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर टीकम सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, एटा, रमेश चंद्र टीजी-2, दिनेश चंद्र टीजी-2, जयकुमार टीजी-2, कन्हैयालाल टीजी-2, पवन कुमार टीजी-2, सत्येंद्र कुमार सिंह परिचालक, शैलेंद्र कुमार सिंह परिचालक, दीपू संविदा कर्मी, लाइनमैन बृजेश, विवेक कुमार, दीवान सिंह, केशव देव, रूप किशोर, सूरज कुमार, राहुल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गौरव कुमार, योगेश कुमार सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं संविदा कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकंदराराऊ में रोडवेज बस और ई-टेंपो की भिड़ंत, चालक समेत 4 घायल
October 5, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ में रोडवेज बस और ई-टेंपो की
October 5, 2026
इस नेता ने लौटा दिए गनर… बोले
October 5, 2026
हाथरस की अल्फा मिल्क फूड्स का दुबई
October 5, 2026
फरीदाबाद विस्फोट रसायन मामला: 2.5 टन विस्फोटक
October 5, 2026
बेटे की चाह में पत्नी से मारपीट
October 5, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, जबरन
October 5, 2026
दाऊजी मेले में सपना चौधरी का शो
October 5, 2026
Weather
Hathras
5:37 pm,
Oct 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








