हाथरस 15 अगस्त। 15 अगस्त को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बार हॉल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल एडवोकेट ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार शर्मा ‘बंटी’ एवं राजपाल सिंह दिसवार ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश की स्वतंत्रता, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश माननीय विनय कुमार तृतीय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय माननीय विजय कुमार डुंगराकोटी, एडीजे स्पेशल एससी/एसटी माननीय हर्ष अग्रवाल, एडीजे स्पेशल पॉक्सो माननीय निर्भय नारायण राय, एडीजे कोर्ट संख्या-5 माननीय विजय कुमार, एसीजेएम माननीय दीपक नाथ सरस्वती, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी माननीय रौबीन कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी माननीय अरजीत सिंह एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी माननीय ईशा अग्रवाल मौजूद रहीं। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल एडवोकेट, महासचिव विनोद कुमार शर्मा ‘बंटी’, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद बघेल, सह-सचिव भूपेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, अंकेक्षक प्रवीन कुमार सहित बार के अनेक सम्मानित अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, राजकुमार, दिनेश देशमुख, बृजमोहन राही, हरिओम शर्मा, राजपाल दिसवार, भागीरथ शर्मा, अरविन्द वशिष्ठ, नवदीप पाठक, ठाकुर वेन्द्रपाल, रवि खान, जगदीश प्रसाद, योगेश कुमार, गिरीश रावत, त्रिलोकी शर्मा, रामेश्वर सिंह चौहान, रामबहादुर सिंह, रनवीर सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने के साथ न्याय व्यवस्था के माध्यम से समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








