Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र के लिए तैतीस हजार के.वी.विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस नगला रति से आ रही तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेंशन लाइन से आ रही विद्युत आपूर्ति के अचानक सुबह साढे दस बजे के करीब विद्युत आपूर्ति के टू फैस हो जाने के कारण एक घंटे तो दोपहर को आंधी आने के कारण विद्युत खंभा के क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहर ढाई बजे से लेकर साढे पांच बजे यानि तीन घंटे सहित कुल साढे चार घंटे आपूर्ति बाधित होने की वजह से पांच विद्युत फीडरो के पचपन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प पडी रही।वैसे भी विद्युत उपकेन्द्र नगला रति से रातभर उमस भरी गर्मी के मौसम में अनियमित तरीके से तैतीस हजार की आपूर्ति फेल होने की बात कहकर एक से डेढ घंटे तक की विद्युत कटौती किए जाने के कारण रात में उपभोक्ता चैन की नींद भी नही ले पा रहे है।रात में होने वाली विद्युत कटौती के चलते गुरूवार सत्रह सिंतबर को विद्युत आपूर्ति सुबह छह ठप्प हो जाने के बाद विद्युत विभाग के द्वारा हर रोज नियमित तरीके से सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक तीन घंटे की नियमित रोस्टिंग कटौती किए जाने के बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे प्रारंभ हुई।उसके आधा घंटे आपूर्ति मिलने के तुरंत बाद ही साढे नौ बजे से लेकर साढे ग्यारह बजे तक विद्युत आपूर्ति के टू फैस हो जाने की बात कहते हुए विद्युत उपकेन्द्र नगला रति व हसायन के कर्मचारियो के द्वारा अनियमित तरीके से विद्युत कटौती कर दी।नगला रति विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी. विद्युत उपकेन्द्र से हसायन के विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेंशन लाइन से आ रही आपूर्ति के सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थापित सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट आपूर्ति के टू फेस होने की जानकारी देते हुए सुबह साढे दस बजे के करीब आपूर्ति बंद कर दी गई।सलेमपुर पुलिस चौकी के पीछे सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में तैतीस हजार के.वी. की विद्युत लाइन में आपूर्ति को टू फेस किए जाने वाले विद्युत फाल्ट को ठीक किए जाने के बाद जैसे ही साढे ग्यारह बजे दोपहर को आपूर्ति प्रारंभ हो जाने के बाद बमुश्किल दो घंटे आपूर्ति मिल पाई।दोपहर को करीब डेढ बजे अचानक मौसम परिवर्तन हो जाने के दौरान विद्युत हाइटेंशन लाइन का एक विद्युत खंभा आंधी आने की वजह से क्षतिग्रस्त होकर उखड जाने के बाद एक वृक्ष से जाकर झुक जाने की वजह सट जाने के कारण लाइन ब्रेक डाउन में पहुंच गई।सुबह एक घंटे आपूर्ति ठप्प हो जाने व दोपहर में फिर तीन घंटे आपूर्ति संचालित होने के बाद फिर से दोपहर ढाई बजे से लेकर साढे पांच बजे तीन घंटे आपूर्ति ठप्प रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पडा।विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने व विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित बीसीवी मशीन से विद्युत फीडरों की आपूर्ति लगाए जाने के लिए ट्राई लेने पर बीसीवी मशीन के ट्रिप होने पर विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता मोहम्मद इकरार के द्वारा विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित पांच विद्युत फीडरों पर तैनात संविदा विद्युत कर्मचारियो को अपने अपने क्षेत्र से होकर गुजर रही विद्युत हाइटेंशन तैतीस हजार के.वी. की विद्युत लाइन की चैकिंग कराए जाने के लिए भेजा।विद्युत कर्मचारियो के द्वारा विद्युत हाइटेंशन लाइन की पैट्रोलिंग कर विद्युत लाइन में उत्पन्न हुए ब्रेक डाउन की खोजबीन करने लगे।विद्युत कर्मचारियो के द्वारा पैट्रोलिंग किए जाने के दौरान तैतीस हजार के.वी. की विद्युत लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त होकर वृक्ष से सटा हुआ मिलने के कारण लाइन में ब्रेक डाउन होने की वजह से आपूर्ति सुनिश्चित नही हो पाने की जानकारी अवर अभियंता मोहम्मद इकरार को दी।तो विद्युत विभाग के अवर अभियंता के द्वारा विद्युत कर्मचारियो के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त खंभा को अलग करने के बाद नए विद्युत खंभा लगवाए जाने के बाद लाइन की मरम्मत कराए जाने के दौरान साढे पांच बजे के करीब आपूर्ति सुनिश्चित कराई।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि सुबह लाइन के टू फेस हो जाने की वजह से करीब एक घंटे व दोपहर को आंधी आने के कारण एक विद्युत खंभा के टूटकर पेड से सट जाने के कारण लाइन में ब्रेक डाउन होने की वजह से ढाई घंटे आपूर्ति ठप्प हो गई थी।विद्युत कार्य होने के बाद आपूर्ति को सुनिश्चित करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page