Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन में स्थापित हवेली वाले प्राचीन श्री बलभद्र दाऊजी महाराज के प्रकाटयोत्सव जन्मोत्सव समारोह पर गुरूवार सत्रह मार्च को प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई शेषनाग के अवतार भगवान बलभद्र (श्रीदाऊजी महाराज) का जन्मोत्सव बृज क्षेत्र में धार्मिक मान्यता एवं वैदिक पौराणिक परंपरानुसार मनाया गया।श्रीबलभद्र श्रीदाऊजी महाराज का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ था।जिसे बलदेव छठ या बलराम जयंती कहा जाता है।बलभद्र श्री बल्देव छठ महोत्सव के तत्ववाधान में श्रीदाऊजी महाराज के भक्तों व श्रद्धालुओं के द्वारा पूडी सब्जी का प्रसाद वितरित कराया गया।प्रसाद पाने के लिए बच्चो सहित सभी उम्र वर्ग के लोगों की प्रसाद वितरित करने के लिए भीड लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page