Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार तृतीय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं परिवारीजनों के साथ किला परिसर स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और महाभिषेक किया। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों, शंखनाद एवं घंटों की गूंज से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया गया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, शहर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page