Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 17 सितम्बर। थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र में क्लिंकर की चोरी कर उसमें गिट्टी मिलाने का मामला सामने आया है। हरियाणा निवासी एक परिवहन कंपनी के डायरेक्टर ने आठ ट्रक चालकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी कृष्ण कादयान ने पुलिस को बताया कि वह गुड़गांव की एक परिवहन कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी जेके पन्ना प्लांट से जेके अलीगढ़ प्लांट तक क्लिंकर पहुंचाने का काम करती है। करीब 15 दिन पहले उनके वाहन क्लिंकर लेकर जेके अलीगढ़ प्लांट पहुंचे, जहां कुछ वाहनों में क्लिंकर की जगह मिलावटी सामग्री पाए जाने पर जांच कराई गई। जांच में जिन वाहनों में मिलावटी क्लिंकर मिला, उनके चालकों के रूप में विवेक कुमार, रामनरेश, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश यादव, भुवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार और प्रमोद कुमार के नाम सामने आए। आरोप है कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के पास चालक ट्रकों से क्लिंकर निकालकर चोरी कर लेते थे और उसके स्थान पर गिट्टी मिला देते थे। पूछताछ के दौरान सभी चालक मौके से चले गए और बाद में वापस नहीं लौटे। परिवहन कंपनी के डायरेक्टर ने आरोप लगाया कि इस मामले में वाहन चालकों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठों चालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page