
हाथरस 06 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, 5 नवंबर 2026 की सुबह सुदीप कॉलोनी निवासी एक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपित युवक किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से किशोरी को सकुशल बरामद करने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।





