Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 17 सितम्बर कस्बे के मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ पर बुधवार देर रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ कांग्रेस नगराध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने मां की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गायक कलाकारों ने मां की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। जागरण के दौरान गायक कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और मां की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में मनीष जैसवाल, भानू माथुर, नेता उर्फ नरेंद्र शुक्ला, राजकुमार जैसवाल, विनोद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page