Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत आज ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ थीम पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के निकट शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनपदवासियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए सेवा, समर्पण, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ थीम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प नागरिकों की सहभागिता से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के माध्यम से इस राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपदवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page