Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के एक मोहल्ले में एक किशोरी के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।गुरूवार सत्रह सितबंर को एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी ने किसी बात को लेकर संदिग्ध रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।किशोरी के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए कस्बा के एक चिकित्सक के यहां पर लेकर पहुंचे।तो चिकित्सक ने किशोरी के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिए जाने की जानकारी होने पर किशोरी की गंभीर अवस्था को देखते हुए अन्यत्र कहीं पर ले जाने के लिए कहकर उपचार देने से इंकार कर दिया।चिकित्सक के द्वारा किशोरी की गंभीर अवस्था को देखते हुए उपचार किए जाने से मना करने पर परिजनों ने किशोरी की जान बचाने के लिए द्रव्यात्मक जैसे पेय पिलाकर जान बचाने का प्रयास कर किशोरी की हालात में कोई सुधार नही होते देख परिजन किशोरी को हाथरस के एक हॉस्पीटल लेकर पहुंचे।हॉस्पीटल हाथरस में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ के किसी हॉस्पीटल के लिए रैफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग किशोरी को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गए।फिलहाल किशोरी की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।किशोरी का अलीगढ में उपचार चल रहा है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page