Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के गांव इटरनी के संविलियन विद्यालय में बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों एवं ‘इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ’ तथा समग्र शिक्षा के सहयोग से ‘स्पेशल कैंपेन छह’ के तहत “ई-वेस्ट कलेक्शन एंड रिस्पॉसिबल डिस्पोज़ल” ई-वेस्ट संग्रह और उत्तरदायी निस्तारण की थीम पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में तकनीकी कचरे के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता छात्र-छात्राएं रहे,जो अपने घरों से पुराने मोबाइल फोन,चार्जर,बैटरी,कीबोर्ड और घड़ियाँ जैसी ई-वेस्ट सामग्री स्वयं विद्यालय लेकर पहुँचे।बच्चों के इस प्रयास ने सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव ने एक विशेष व्याख्यान के माध्यम से ई-कचरा प्रबंधन की तकनीकी प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को समझाया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे में सीसा और पारा जैसे खतरनाक तत्व होते हैं, जो सामान्य कचरे के साथ मिलकर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते हैं। इसलिए ई-वेस्ट का निस्तारण हमेशा सरकार द्वारा प्राधिकृत रीसाइक्लिंग इकाइयों के माध्यम से वैज्ञानिक तरीकों से किया जाना चाहिए।विद्यालय में अलग-अलग रंगों के डस्टबिनों के माध्यम से बच्चों को कचरे के सही पृथक्करण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।अंत में सभी बच्चों ने ‘ई-वेस्ट वॉरियर’ के रूप में इन सामग्रियों को सुरक्षित डस्टबिन में एकत्रित किया तथा विद्यालय और अपने क्षेत्र को स्वच्छ व हरा-भरा रखने का संकल्प लिया,इसके साथ ही ई वेस्ट जागरूकता क्विज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार मिश्र एआरपी (गणित) एवं समस्त विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page