Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

मुरसान 28 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजूरिया में महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव खजूरिया निवासी दर्याव सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे गांव के कुछ लोग एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दर्याव सिंह और उसकी पत्नी सावित्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए गए हमले में दोनों घायल हो गए। सावित्री के चेहरे पर चोटें आईं, जबकि दर्याव सिंह को भी चोट लगी। आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कालीचरण ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page