Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद (सहपऊ) 28 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी रजनी पत्नी कौशल प्रकाश की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। रजनी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में अपने ही परिवार के हरिप्रकाश, ब्रह्म प्रकाश और अंजलि पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, घटना पांच अक्टूबर की है। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सहपऊ कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page