Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद (सहपऊ) 28 अक्टूबर। कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार रात गोपाल गारमेंट्स के शोरूम में आग लगने से बिजली की केबल जल गई थी। इसके चलते बिजली विभाग ने सोमवार रात करीब 10 बजे पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। करीब 20 घंटे बाद मंगलवार शाम छह बजे केबल की मरम्मत पूरी होने पर बाजार की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, शोरूम के सामने स्थित धर्मवीर वर्मा सर्राफ और संजय मिष्ठान भंडार की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। आग की वजह से दोनों दुकानों के बिजली मीटर और केबल जल गए थे। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता निशांत शर्मा ने बताया कि दोनों दुकानों के बिजली मीटर और केबल बदलने का काम पूरा होने के बाद बुधवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page