सादाबाद 28 अक्टूबर। कस्बे के ईदगाह कॉलोनी इलाके में तड़के बारदाने के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में बारदाना जलकर खाक हो गया। गोदाम संचालक के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार कस्बे की ईदगाह कॉलोनी निवासी अजाजुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन का बारदाने का गोदाम इमरान ट्रेडर्स के नाम से संचालित है। गोदाम में मुख्य रूप से आलू किसानों के लिए वारदाने का कारोबार किया जाता था। करीब दो वर्षों से संचालित इस गोदाम में बड़ी मात्रा में वारदाना रखा हुआ था। इसी दौरान गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा बारदाना आग की चपेट में आ गया। इमरान के अनुसार गोदाम में लाखों रुपये कीमत का बारदाना रखा हुआ था। आग लगने से बड़ी मात्रा में बारदाना जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से कारोबार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। गोदाम में रखे माल के जल जाने से संचालक को बड़ा झटका लगा है। सादाबाद क्षेत्र आलू उत्पादन और व्यापार के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी आलू की खरीद-बिक्री तथा भंडारण से जुड़े हुए हैं। आलू की पैकिंग और परिवहन के लिए बारदाने की आवश्यकता होती है। इसी जरूरत को देखते हुए इमरान ट्रेडर्स के गोदाम से आलू कारोबारियों के लिए बारदाने का काम किया जाता था। गोदाम में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। गोदाम संचालक ने अग्निकांड में करीब लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। घटना के बाद गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।










