सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 सितम्बर। थाना क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित ग्राम पंचायत लोधीपुर पट्टी देवरी के माजरा गांव करारमई पट्टी देवरी में रविवार छह सितंबर को एक पन्द्रह वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई।मृतक छात्र की पहचान गांव करारमई के रहने वाले यशवेंद्र उर्फ कल्ला के पन्द्रह वर्षीय बेटे कृष्णा उर्फ कान्हा के रूप में हुई है।कान्हा एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।देर शाम छात्रा कृष्णा उर्फ कान्हा अपने घर से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकलकर गांव के बाहर चला गया था।रविवार की रात में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला।ग्रामीणों व पुलिस ने जानकारी देते बताया कि छात्र कृष्णा उर्फ कान्हा कल यानि रविवार छह सिंतबर की देर शाम घर से निकल गया था।काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा।तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने कृष्णा उर्फ कान्हा की खोजबीन करते हुए तलाश शुरू कर दी।परिजन और ग्रामीण छात्र कृष्णा उर्फ कान्हा को आसपास के इलाकों में तलाश करते रहे।इसी दौरान रात को गांव के पास स्थित एक मंदिर के नजदीक पेड़ पर कृष्णा उर्फ कान्हा का शव लटका हुआ मिला।चिकित्सक ने छात्र कृष्णा उर्फ कान्हा को मृत घोषित किया और पुलिस ने प्रकरण को लेकर जांच पडताल प्रारंभ कर दी। ग्रामीण व मृतक के परिजनों ने छात्र के शव को पेड पर लटका हुआ दिखाई देने के बाद छात्र के शव को पेड़ से उतारकर परिजन तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजन छात्र कृष्णा उर्फ कान्हा के शव को वापस अपने घर ले आए।घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने मृतक छात्र कान्हा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक छात्र कृष्णा उर्फ कान्हा पिता यशवेन्द्र उर्फ कल्ला ने जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुत्र की हत्या कर पुत्र के शव को पेड से लटकाकर आत्महत्या कर लिए जाने का स्वरूप देने के लिए प्रंपच रचे जाने का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।मृतक छात्र के पिता यशवेन्द्र ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर वाद विवाद चल रहा है।पिता यशवेन्द्र ने इन्हीं लोगों पर अपने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।पुलिस को छात्र के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का शक होने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के भरोसे बैठी हुई।पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्र कृष्णा उर्फ कान्हा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से राज का पर्दा उठने की उम्मीद है।कोतवाली पुलिस की शुरुआती जांच में मामला छात्र के द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।मृतक छात्र की मौत व हत्या को लेकर पुलिस जांच पडताल करने में जुट गई है।मृतक छात्र की मौत के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर छात्र की आत्महत्या व हत्या किए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्यात्त है।बताया यह भी जा रहा कि मृतक छात्र का अपने घर में परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर गृह क्लेश होने के कारण परिजनों की डांट फटकार लगा दिए जाने के बाद से ही घर नही आया था।पुलिस पूरे प्रकरण पर बारीकी से जांच पडताल करने में जुटी हुई है।इस संबंध में कोतवाली के कर्यवाहक प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक बतौर एसएसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने बात सामने आ रही है।लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भरे
September 7, 2026
सादाबाद : चारा मशीन में आई साड़ी,
September 7, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से
September 7, 2026
सिकन्दराराऊ में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य एवं
September 7, 2026
सिकन्दराराऊ : शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम
September 7, 2026
सहपऊ : बच्चों की बेरहमी से पिटाई
September 7, 2026
सादाबाद : बंद पड़े हैं आधे से
September 7, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













