हसायन 09 सितम्बर। जुआ एवं सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना हसायन पुलिस ने ग्राम मथुरापुर के पास हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बांकेलाल पुत्र सांवेलाल, मानपाल पुत्र ओमप्रकाश, नावेद पुत्र सौदान सिंह, मुन्नेश पुत्र जवाहरलाल तथा भू प्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र मलखान सिंह, सभी निवासी ग्राम मथुरापुर थाना हसायन, जनपद हाथरस शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1100 रुपये नगद और 52 पत्ते ताश बरामद किए हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना हसायन पर मु0अ0सं0 168/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
कलश यात्रा के साथ नवग्रह मंदिर में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
September 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
कलश यात्रा के साथ नवग्रह मंदिर में
September 9, 2026
तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम
September 9, 2026
गलत नंबर पर ट्रांसफर हुए 45 हजार
September 9, 2026
सासनी में फायरिंग के आरोपी को पुलिस
September 9, 2026
पंख स्नेल लेटर राइटिंग से बच्चों को
September 9, 2026
हसायन पुलिस ने जुआ खेलते पांच आरोपियों
September 9, 2026
सुबह 10:20 बजे विकास भवन पहुंचे डीएम,
September 9, 2026
Weather
Hathras
8:55 pm,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













