सिकन्दराराऊ (हसायन) 12सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के एक मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत की सरकारी कोठी पर पशु लेने के लिए जाने के दौरान गांव के ही दो नामजदों युवकों के द्वारा गलत हरकत करने का प्रयास किया।घटना के संबंध में पीडित बच्चे ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की गई है।पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट गांव के ही दो नामजद युवकों के खिलाफ दर्ज कर ली है।घटना दो सितम्बर की बताई जा रही है।क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले दस वर्षीय पीड़ित बच्चे की माॅ ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दो सितम्बर लगभग दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर प्रार्थिया का दस वर्षीय बेटा अपने गांव से बाहर सरकारी कोठी से भैंस लेने के लिए गया।तभी उसी समय गांव के ही दो नामजद युवक सुलेमान पुत्र श्यौराज खाँ,लीला पुत्र नन्नू सिंह ने सरकारी कोठी पर बेटे के साथ गन्दी गन्दी हरकते करने की कोशिश की।तभी प्रार्थिया का बेटा उनसे बचकर घर भाग आया।उसने पूरी घटना अपने घर वालों को बताई।जब प्रार्थिया व प्रार्थिया का पति नामजद युवक के घर पर गए।तो नामजद के परिजन घर वालों ने गन्दी गन्दी गालियां दी।पीडित बच्चे की मॉ की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनो नामजद युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीडित बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि पीडित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर पीडित बच्चे के साथ अशोभनीय हरकत किए जाने का प्रयास करने वाले दोनो नामजदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की तलाश की जा रही है।