सिकन्दराराऊ (हसायन) 12सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के माजरा एक गांव में एक ग्यारह वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही एक बुजर्ग व्यक्ति ने झूला झुलाने व खेलने के बहाने से अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अश्लील हरकत किए जाने का प्रकरण सामने आया है।घटना के संबंध में पीडित बालिका की मॉ के द्वारा घटना के संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने पीडित बालिका की मॉ के द्वारा दी गई लिखित तहरीर के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।पीडित बालिका की मॉ की लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट करने के बाद पुलिस नेपीडित बालिका का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।पीडित बालिका की बीमार मां ने कोतवाली में पुलिस को लिखित तहरीर शिकायती पत्र देते शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराते हुए कहा है कि प्रार्थिया क्षेत्र के एक गांव की काफी गरीब मजदूर एवं कानून में विश्वास रखने वाली महिला है।प्रार्थिया के गाँव का ही एक नामजद हीरालाल पुत्र बाबूलाल प्रार्थिया की नावालिग पीडित पुत्री उम्र करीब ग्यारह वर्ष को झूला झुलाने एवं खेलने के बहाने अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाता था।और अपने प्राईवेट पार्ट पर प्रार्थिया की नावालिग पुत्री से हाथ फिरवाता था।घटना दिनांक छह सितंबर 2026 को समय करीब सांय के चार बजे प्रार्थिया की ग्यारह वर्षीय पुत्री को उक्त नामजद हीरालाल पुत्र बाबूलाल खिलाने के बहाने बुलाकर ले गया।कुछ समय बाद प्रार्थिया अपनी पुत्री को उक्त नामजद हीरालाल पुत्र बाबूलाल के घर से बुलाने गई।तो उसने देखा कि उक्त नामजद हीरालाल पुत्र बाबूलाल अपने प्राईवेट पार्ट पर प्रार्थिया की नावालिग पुत्री से हाथ फिरवा रहा है।जब प्रार्थिया ने शोर मचाया तो उपरोक्त नामजद हीरालाल पुत्र बाबूलाल ने बीमार प्रार्थिया के पेट पर लात मारी और जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गया और जाते समय कह गया कि इस कृत्य के बारे में किसी से कहा या कानूनी कार्यवाही की तो जान से मार दूंगा।प्रार्थिया अपनी पुत्री को लेकर अपने घर वापिस आयी और अपने पति को उक्त घिनौने कृय के बारे में जानकारी दी।तब प्रार्थिया अपने पति के साथ पीडित पुत्री को लेकर थाना हसायन कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गयी।तो कोतवाली पुलिस ने बीमार प्रार्थिया की तहरीर लेकर रख ली।लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है।मजबूरन बीमार प्रार्थिया ने तीन दिन पहले नौ सितबर को अपना प्रार्थना पत्र रजिस्ट्रड डाक से पुलिस अधीक्षक के लिए भेजा था।पीडित बालिका की बीमार मॉ शुक्रवार ग्यारह सिंतबर को भी कोतवाली परिसर में कोतवाली पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पहुंची थी।तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बजाए पीडित बालिका व उसकी मॉ को आधार कार्ड लाने की बात कहकर कोतवाली से टरका दिया।पीडित बालिका व उसकी मॉ कोतवाली के बाहर इधर से उधर चक्कर लगाती रही।वही पीडित बालिका व उसकी मॉ पर गांव के नामजद व्यक्ति के परिवार के महिला पुरूष फैसला करने के लिए अनर्गल दबाब बनाकर डरा धमका रहे थे।पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आए लिखित तहरीर शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने शनिवार बारह सिंतबर को नामजद हीरालाल पुत्र बाबूलाल के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कराए जाने के बाद पीडित बालिका को शनिवार बारह सिंतबर की दोपहर को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि पीडित बालिका की मॉ के द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर गांव के ही एक नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला कांस्टेबल के साथ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आत्महत्या नहीं, राहें और भी बहुत हैं:
September 12, 2026
हसायान : मथुरापुर नगला बंजारा में कबड्डी
September 12, 2026
हसायन : मनौरा में जलभराव से ग्रामीण
September 12, 2026
राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सीखी सॉफ्टवेयर
September 12, 2026
सिकन्दराराऊ : जमीनी विवाद में दादी पोती
September 12, 2026
सिकन्दराराऊ : बाइक ने बाइक में मारी
September 12, 2026
हसायन : सीएचसी कर्मी ने झोलाछाप से
September 12, 2026
Weather
Hathras
9:54 pm,
Sep 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








