Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 नवम्बर। जंक्शन क्षेत्र के जयपुर मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे मार्ग स्थित गांव जैतपुर के दिव्य योग कला मंदिर परिसर में सोमवार नौ नवंबर को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपोत्सव का पर्व मनाया गया।दिव्य योग कला मंदिर परिसर में प्रभु रामलाल जी महाराज के परम शिष्य दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर संस्थापक श्री श्री एक हजार आठ कलाधर जी महाराज के द्वारा दीपोत्सव मनाया।दीपोत्सव पर्व पर मंदिर को पुष्प लताओ और दीप माला,रंग बिरंगी  विद्युत झालरो से सुसज्जित किया गया।दीपोत्सव पर दीपदान भी किया गया।मंदिर परिसर में महामाई धनदेवी महालक्ष्मी, भगवान गणपति गणेश विद्या दायिनी माॅ सरस्वती के छायाछविचित्र कलैंडर व मूर्ति पर रौली चंदन से महामाई लक्ष्मी,भगवान गणेश महामाई सरस्वती के मस्तिष्क(भाल) पर तिलक लगाकर विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की।दीपोत्सव पर्व पर पूजा अर्चना के बाद तेज आवाज के पटाखे आसमानी आतिशबाजी फुलझडी प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय गीत संगीत से भक्तिमय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page