Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 नवंबर । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर 10 नवंबर 2026 को हाथरस में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रीकृष्ण गौशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन किया। साथ ही गौशाला में गौमाता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे प्रारंभ होकर 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रही। सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि विद्यमान होने के कारण उदया तिथि के अनुसार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की गई।

श्रीकृष्ण गौशाला में सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे के मध्य गोवर्धन महाराज का संगीतमय गुणगान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गौशाला में गौमाता का पूजन भी किया गया, जो पूरे दिन चलता रहा। वहीं, संध्या काल में शहर के अधिकांश घरों में परिवार के सदस्यों ने गोवर्धन महाराज की पूजा की। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने सपरिवार गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा लगाई। इसके बाद निर्धारित समय शाम 5:31 से 5:57 बजे के मध्य विधि-विधान से पूजा-पाठ, आरती और वंदन किया गया। इस दौरान ‘गोवर्धन बाबा की जय’, ‘पूंछरी के लोटा की जय’ और ‘श्रीकृष्ण बलदेव की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के समापन पर गोवर्धन बाबा की ठोड़ी से प्राप्त दुग्ध का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page