Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 नवम्बर। कस्बा में दीपोत्सव पर्व के चतुर्थ दिवस में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रथमा तिथि दिन मंगलवार दस नवंबर को गोवर्धन महाराज की आगवनी करने के गली मुहल्ले में प्रत्येक द्वार पर महिलाओ ने सामूहिक रूप से स्याहू पूजन किया।स्याहू पूजन को लेकर महिलाओ में उत्साह दिखाई दिया।दीपोत्सव के दूसरे दिन प्रतिपदा तिथि को घर घर में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा गाय के गोबर से बनाई जाती है,उससे पूर्व महिलाओ के द्वारा द्वार के बाहर सड़क पर गोबर रखकर स्याहू पूजन किया जाता है।मंगलवार को भोर की पहली किरण से ही कस्बा व देहात क्षेत्र की सभी महिलाओं ने बच्चों की सलामती के लिए स्याहू पूजन कर धार्मिक भक्ति भाव श्रध्दा आस्था विश्वास की त्रिवेणी प्रवाहित की गई।महिलाओ ने मंगल धार्मिक गीत भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।स्याहू पूजन से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page